Chamoli
गौचर नगरपालिका क्षेत्र के देवी मंदिरों में सुख समृद्धि को लेकर पूजा अर्चना जारी है
नगरपालिका क्षेत्र गौचर तथा आसपास के गांवों के देवी मंदिरों में सुख समृद्धि हेतु मां भगवती एवं कालिंका देवी की पूजा अर्चना करने के लिऐ देवी भक्तों का आना जाना लगा हुआ है।
नगरपालिका क्षेत्र के भट्टनगर स्थित मां कालिंका देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने देवी मां की पूजा अर्चना कर अपने घर, गांव व क्षेत्र में सुख समृद्धि बनी रहने की कामना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने देवी मां के मंदिरों में पुष्प अक्षत के साथ श्रृंगार सामग्री और भेंट चढ़ाईं गई। नवरात्रि के अवसर पर श्रद्घालओ की भीड़ लगने से जहां मंदिर परिसरों का वातावरण देवी मां के जयकारों से गुंजायमान हो रखें है वहीं आस्था और विश्वास को लेकर रमणीक बने हुए है। बुधवार को अष्टमी के दिन महागौरी की पूजा की गयी। क्षेत्र में धारी नगर तलधारी स्थित रघुनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा पंडित अनुसूया प्रसाद जोशी से देवी पाठ, धारी नगर गौचर के मिश्रा बंधुओं द्वारा अपने मंदिर में देवी पाठ, पनाई, रावल नगर, बंदरखंड, शैल के अलावा रानो, बमोथ, सूगी, करछुना, कुमेड़ा आदि के मंदिरों तथा घरों में भी नवरात्र के इस अवसर पर घर गांव में महिलाओं द्वारा सामूहिक कीर्तन भजन के साथ देवी मां भगवती की पूजा अर्चना की जा रही है।
इस अवसर स्थानीय विधायक अनिल नौटियाल, विश्व हिन्दू परिषद के कर्णप्रयाग जिला के कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद खंडूड़ी, दिनेश बिष्ट, नवीन टाकुली, गजेन्द्र नयाल कैलाश कैडियाल सहित कई जनप्रतिनिधि भी देवी मंदिरों में पहुंच कर देवी मां से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।