मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली।18 मई को खुलेंगे कपाट चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

खबर शेयर करें

चमोली

मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली।18 मई को खुलेंगे कपाट चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

चमोली जनपद में स्थित पंच केदारों में चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की चल विग्रह डोली आज अपने शीतकालीन गद्दी स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से मध्य हिमालय स्थित रुद्रनाथ मंदिर के लिए विधिवत रवाना हो गई।

कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत गोपीनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की गई। पूजा के उपरांत भगवान रुद्रनाथ की देव डोली जयकारों, पुष्प वर्षा और सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई।

मंदिर के मुख्य पुजारी  हरीश भट्ट ने बताया कि रुद्रनाथ मंदिर के कपाट सोमवार 18 मई को मध्याह्न में परंपरानुसार एवं वैदिक विधि-विधान के साथ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के एकानन स्वरूप के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

इस अवसर पर चमोली के प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम, राज्य मंत्री हरक सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज भट्ट, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *