आपदा प्रबंधन विभाग ने चमोली पुलिस को सौंपी दो क्रेन

खबर शेयर करें

चमोली

आपदा प्रबंधन विभाग ने चमोली पुलिस को सौंपी दो क्रेन।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्रेनों‌ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।यात्रमार्ग पर यातायात को सुचारू रखने में मददगार होंगी क्रेन

चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शनिवार को चमोली पुलिस को दो क्रेन सौंपी गई। क्रेनों को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने हरी झंडी दिखाकर चारधाम यात्रा मार्ग के लिए रवाना किया। इनकी मदद से यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्री वाहनों के खराब होने, फंसने और सड़कों पर गलत पार्क किए वाहनों को हटाने में उपयोग किया जाएगा। जिससे यातायात के बाधित होने की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि चार धाम यात्रा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन के कैपेसिटी बिल्डिंग मद से क्रेनों की खरीद की गई है। जिनके माध्यम से जनपद के यात्रा मार्ग पर यातायात को सुचारू रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान क्रेन न होने से कई बार वाहनों के मार्ग में खराब होने से उन्हें हटाने में पुलिस और प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जिसे देखते हुए इन क्रेनों को पुलिस विभाग को सौंपा गया है।

इस दौरान आपदा प्रबन्धन अधिकारी नन्द किशोर जोशी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनन्द सिंह रावत, एएसआईएमटी मनोज भण्डारी, अब्बल सिंह खत्री मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *