देवरा यात्रा पर निकली जिलासू चण्डिका देवी का हो रहा जागर गीत व जल कलश शोभायात्रा के साथ गांवों में भव्य स्वागत*

खबर शेयर करें

गौचर / चमोली।

*देवरा यात्रा पर निकली जिलासू चण्डिका देवी का हो रहा जागर गीत व जल कलश शोभायात्रा के साथ गांवों में भव्य स्वागत*


विकासखंड पोखरी के तहत 27 बांदी गांवों की आराध्य जिलासू चण्डिका देवी की देवरा यात्रा का गांवों में ध्याणियों व श्रद्धालुओं द्वारा जल कलश शोभायात्रा यात्रा जागर गीत के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है।
बीते दिनों विजयादशमी पर्व पर यज्ञ पूर्णाहुति के बाद नौ माह की देवरा यात्रा पर निकली चंडिका देवी अपने 27 बांदी गांवों का भ्रमण करते हुऐ 23 नवंबर से देवरा यात्रा पर हैं।


अपने बांदी गांवों के आखिरी क्षणों में रानीगढ़ पट्टी के झिरकोटी गांव में चौहान बंधुओं के यहां से होकर नौ माह की देवरा यात्रा पर सिरण, कर्णप्रयाग, ईणा बधाणी से चांदपुर पट्टी में प्रवेश कर गई। चांदपुर गढ़ी के सेनू, वासक्वाली होते हुऐ रतूड़ा से सीरी गांव पहुंची, जहां पर चंडिका देवी जिलासू की देवी गोरजा भवानी से हुई मुलाकात ने दृष्य को भावुक बना दिया। इस दौरान कई महिलाओं व पुरुषों पर देवता अवतरित हो गये। चंडिका देवी जिलासू का गांव – गांव में पूजा अर्चना के साथ ग्रामीणों द्वारा श्रृंगार सामग्री भेंट कर घर गांव और और क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहने का आशीर्वाद प्राप्त किया जा रहा है।
चंडिका देवी यात्रा समिति के महासचिव ईश्वर सिंह राणा ने बताया कि देवी की यह देवरा यात्रा नौ माह के लिए जनपद चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार भ्रमण पर निकली हुई हैं। चंडिका देवी के निशान ब्रह्म, बाल गोविन्द, देवी की प्रतिमा अपने अपने पाश्र्वों, और ऐरवालों के साथ देवरा यात्रा में भ्रमण पर निकले हुऐ हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *