मोरी तहसील के गुराड़ी गांव में तीन आवासीय मकानों में लगी आग दजनो मवेशियों की मौत ।

खबर शेयर करें

मोरी तहसील के गुराड़ी गांव में तीन आवासीय मकानों में लगी आग दजनो मवेशियों की मौत ।

उत्तरकाशी 

उत्तरकाशी जिले की तहसील मोरी के अंतर्गत ग्राम गुराड़ी में मंगलवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। सूचना प्राप्त होते ही आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी द्वारा राजस्व विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग तथा 108 एंबुलेंस टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।
मौके पर पहुंची विभिन्न विभागीय टीमों और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस अग्निकांड में तीन परिवारों के आवासीय भवन पूर्ण रूप से जलकर नष्ट हो गए, जिससे संबंधित परिवार बेघर हो गए हैं। प्रभावितों में रामचन्द्र पुत्र धर्मदत्त, भरत मणि तथा ममलेश शामिल हैं।
घटना में भारी पशु हानि भी हुई है। रामचन्द्र की दो गाय और एक बैल, भरत मणि की पांच बकरी और एक गाय तथा ममलेश की दो भेड़, एक गाय और दो बकरी आग की चपेट में आकर जल गए। तहसीलदार मोरी के अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
राजस्व विभाग मोरी द्वारा प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री वितरित कर दी गई है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *