चमोली
किसान आई डी बना कर बमोथ में किसानों को दी गई इससे मिलने वाली सरकारी सहायता की जानकारी
कृषि विभाग चमोली द्वारा विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत बमोथ में एक दिवसीय शिविर आयोजित कर कृषकों की किसान आई डी बना कर उन्हें इसके तहत उपलब्ध होने वाले विभिन्न प्रकार के 17 प्रमुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

कृषि केंद्र कार्यालय बमोथ में आयोजित हुऐ इस शिविर में कृषि विभाग गोपेश्वर चमोली के प्रशासनिक अधिकारी मनोज दिवान और कृषि केंद्र बमोथ के प्रभारी मुकेश कुमार ने शिविर में आऐ कृषकों को उनकी किसान आई डी बना कर दी गई। तथा किसान आई डी से 17 प्रमुख योजनाओं में – जैसे किसान सम्मान निधि, बीज खाद, अन्य सब्सिडी, फसल बीमा, ऋण सुविधा, पशुपालन, बकरी पालन, बागवानी, मत्स्य पालन, कृषि यंत्र, मधुमक्खी पालन आदि का लाभ ले सकते है।
इस मौके पर कृषक जगमोहन भट्ट, पंचम सिंह भंडारी, लक्ष्मी प्रसाद पंन्त, अनिल बहुगुणा, आशा देवी, प्रेम लाल, गोविंद लाल, आरती देवी, राजेश्वरी देवी, जशोदा देवी, कैलाश पुरोहित आदि मौजूद रहे।