देवाल में वाहन दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत, तीन लोग घायल रेस्क्यू अभियान जारी।

खबर शेयर करें

देवाल में वाहन दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर मौत, तीन लोग घायल रेस्क्यू अभियान जारी।

देवाल/ चमोली

आज गुरूवार को देवाल-कुनार-घेस मोटरमार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़कते हुए सीधे कैल नदी में जा गिरा,हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वाहन में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली हैं,अन्य लोगो की तलाश के लिए डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा हैं।

कुनार के समीप वाहन चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा,हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया,दुर्घटना के दौरान एक महिला और एक बच्चा वाहन से छिटककर बाहर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई,दोनों को चोटें आई हैं,प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से कुल तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पताल देवाल भेजा गया, रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी से अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं।

 

दुर्घटना की सूचना पर प्रशासन,पुलिस एवं राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही में जुटे हुए हैं,सामाजिक कार्यकर्ता महाबीर बिष्ट ने बताया कि जिन लोगों ने वाहन को खाई में गिरते हुए देखा था,उनकी निशानदेही पर ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी किनारे खोजबीन अभियान चलाया जा रहा हैं,कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया तथा घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया,हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है,प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *