जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

खबर शेयर करें

जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

 बदरीनाथ धाम/चमोली

श्री बदरीनाथ धाम में आयोजित जैठ पुजे कार्यक्रम के अंतर्गत आज गुरूवार पूर्वाह्न को भगवान श्री कुबेर जी अपने भक्तों के आमंत्रण पर उनकी कुशलक्षेम जानने के लिए बदरीनाथ मंदिर से बामणी गांव पहुंचे। परंपरानुसार श्री कुबेर जी का श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
बामणी गांव पहुंचने पर श्री कुबेर जी ने सर्वप्रथम नंदा माता मंदिर में कुछ समय विश्राम किया। इसके उपरांत कुंबेर जी की शोभायात्रा उर्वशी माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।सभी धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत सायंकाल श्री कुबेर जी पुनः श्री बदरीनाथ मंदिर लौटे और बदरीश पंचायत में विराजमान हुए।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं कुबेर देवरा समिति बामणी, महिला मंगल दल बामणी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, प्रभारी अधिकारी गिरीश चौहान, सहित मंदिर समिति अधिकारी कर्मचारी, कुबेर देवरा समिति पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *