बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक, आप करेगी प्रदेशभर में  सरकार का पुतला दहन”

खबर शेयर करें

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक, आप करेगी प्रदेशभर में  सरकार का पुतला दहन”

देहरादून:

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे और दानपात्र से चोरी की घटना पर धामी सरकार को आड़े हाथों लिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि  हिन्दू धर्म की आस्था के केंद्र व प्रदेश के चार धाम में से एक बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होना सरकार की कानून-व्यवस्था और बी के टी सी की नाकामी को दर्शाता है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना* ने जानकारी देते हुए कहा कि बद्रीनाथ जैसे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सीसीटीवी कैमरे, पुलिस तैनाती और बद्री केदार मंदिर समिति होने के बावजूद चोरी होना सीधे-सीधे सरकार की मिलीभगत और लापरवाही साबित करता है।

भाजपा सरकार धामों को “पर्यटन” और “कॉरिडोर” के नाम पर कमाई का जरिया बना रही है, पर सुरक्षा के नाम पर जीरो है। 4 धामों से करोड़ों का राजस्व आता है, पर उसकी सुरक्षा पर एक  भी रुपया खर्च नहीं हो रहा।
  प्रदेश मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना ने कहा घटना की उच्च स्तरीय जांच एस आई टी से कराकर जनता के सामने रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। तथा बद्री केदार मंदिर समिति की जिम्मेदारी तय हो और बोर्ड के अधिकारियों और मंदिर समिति के खिलाफ एफ आर आई दर्ज हो।
*आप* ने कहा की सभी 4 धामों में सीसीटीवी पुलिस बल और दानपात्रों पर डबल लॉक सिस्टम अनिवार्य हो। और सरकार द्वारा पिछले 3 साल के चढ़ावे का ऑडिट कर श्वेत पत्र जारी किया जाए क्योंकि प्रदेश की जनता जानना चाहती की पैसा कहां गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *