मसूरी में ‘एल्लोरा ’स मिलटिंग मोमेंट्स ’ का भव्य उद्घाटन, लोगों में उत्साह

खबर शेयर करें

मसूरी में ‘एल्लोरा ’स मिलटिंग मोमेंट्स ’ का भव्य उद्घाटन, लोगों में उत्साह
मसूरी।

पहाड़ों की रानी मसूरी में आज प्रसिद्ध बेकरी ब्रांड एल्लोरा ’स मिलटिंग मोमेंट्स का नया आउटलेट भव्य रूप से खुल गया। लंबे समय से जिसका इंतजार किया जा रहा था, वह सपना आज साकार हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के स्थानीय लोग, पर्यटक और खास मेहमान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यह नया आउटलेट अपनी खास पहचान—ताजे बेक्ड उत्पाद, स्वादिष्ट मिठाइयों और शानदार माहौल—के साथ लोगों को एक अलग अनुभव देने जा रहा है। “मिलटिंग मोमेंट्स ” के नाम के अनुसार यहां मिलने वाले हर उत्पाद में स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है।
आयोजकों ने बताया कि यह आउटलेट न सिर्फ स्वाद का केंद्र बनेगा बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों को खूबसूरत पहाड़ी नजारों के बीच खाने का अनोखा अनुभव भी मिलेगा। उद्घाटन के मौके पर लोगों ने केक, पेस्ट्री और अन्य बेकरी आइटम्स का भरपूर आनंद लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एल्लोरास मिलटिंग मोमेंट्स
के आने से मसूरी में फूड कल्चर को एक नई पहचान मिलेगी और यह जगह जल्द ही लोगों की पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाएगी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *