सैरा मालकोटी में गुलदार ने गोशाला में घुसकर मारी 07 बकरियां, 07 बकरियां लापता

सैरा मालकोटी में गुलदार ने गोशाला में घुसकर मारी 07 बकरियां, 07 बकरियां लापता

Chamoli 

जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड के तहत ग्राम सभा सैरा मालकोटी में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले ग्राम सभा सैरा मालकोटी निवासी रहा है। बीती रात गुलदार ने राजपाल सिंह रावत की गोशाला में देर रात घुसकर अन्दर बंधी सात बकरियों को मार डाला , जबकि सात बकरियां अभी तक लापता बताई जा रही है। जिससे राजपाल सिंह के परिवार की आजिविका पर गहरा संकट पैदा हो गया है।
सुबह जब परिवार के लोग गोशाला पहुंचे तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गये। गोशाला में कई करियां मृत अवस्था में पड़ी थी। जबकि कुछ बकरियों के कुछ अवशेष ही मिले। जिसकी सूचना उनके द्वारा वन विभाग को दे दी गई। लोगों ने कहा कि राजपाल सिंह के परिवार की आजिविका पर गहरा संकट पैदा हो गया है। उन्होंने उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराऐ जाने की वन विभाग से मांग की है।