चमोली
हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हाॅस्पिटल ने गौचर में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 लोगों ने कराई जांच

जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र में में हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हाॅस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये 150 लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें दवाइयां व चश्मे भी वितरित किये गये।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के सहयोगकर्ता जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आऐ 150 महिलाओं व पुरुषों ने अपने आंखों के जांच के साथ ही बीपी, सूगर, तथा विभिन्न बिमारियों की निशुल्क जांच विशेषज्ञ डाक्टरों से करवाई।जिन्हें निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किये गये।

40 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु सतपुली के लिये रेफर किया गया है। जहां आने जाने सहित रोगियों का हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हाॅस्पिटल द्वारा निशुल्क उपचार किया जायेगा। इस स्वास्थ्य शिविर को संपन्न कराने में समाजसेवी भगवती प्रसाद खंडूड़ी आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।