इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर विशाल मेला- कोलकाता की मशहूर आर्टिफिशियल ज्वेलरी स्टॉल बना महिलाओं के आकर्षण का केंद्र

खबर शेयर करें

 

देहरादून 

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर विशाल मेला-

कोलकाता की मशहूर आर्टिफिशियल ज्वेलरी स्टॉल बना महिलाओं के आकर्षण का केंद्र

बेस मेटल कॉपर के आकर्षक जेंट्स और लेडीज के कड़े-कंगन, मणिपुर मीनाकारी के खूबसूरत और बेहतरीन कंगन, आकर्षक मीनाकारी के नाना प्रकार के ब्रेसलेट,बुंदे, बालियां, डायमंड रूपी हार की खरीदारी को मची धूम

ब्यूटी कार्निवल स्टॉल पर जतिन शर्मा के पास है महिलाओं एवं युवतियों के लिए भरपूर मेकअप का सामान, फेशियल क्रीम, स्किन के एलोवेरा तथा विटामिन सी के आइटम,आईलाइनर आदि।

इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर उत्तराखंड वासियों के दिलों की खास धड़कन बनता जा रहा है I इस भव्य एवं आकर्षक मेले में महिलाओं, युवतियों के लिए हर वह खूबसूरती को अधिक निखारने का मेकअप का भरपूर सामान मौजूद है जिससे कि खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं I यहीं नहीं, महिलाओं एवं युवतियों के लिए इस आकर्षक मेले में आर्टिफिशल ज्वैलरी के सैकड़ों सुंदर आइटम भी उपलब्ध हैं I मुख्य बात यह है कि इस ज्वैलरी स्टॉल पर चमचमाती एवं सुंदर ज्वैलरी को देखकर खरीदारी करने वाली महिलाओं का मन ललचाए बिना नहीं रह पा रहा है I मेले का यह आकर्षण निरंतर बढ़ता जा रहा है और प्रतिदिन भिन्न-भिन्न स्टॉलो से खरीदारी मैं आकर्षक वृद्धि दर्ज हो रही है I
मेले में दिल्ली से आए जतिन शर्मा के ब्यूटी कार्निवल स्टॉल पर घर पर ही रहकर महिलाओं एवं युवतियों की खूबसूरती को और अधिक निखारने के लिए बेहतरीन गारंटी वाला मेकअप का हर सामान, फेशियल क्रीम, स्किन को अनोखा-सॉफ्ट और बेहतरीन रखने वाला एलोविरा जैल, विटामिन सी के आइटम, आई लाइनर आदि पूरी गारंटी के साथ मौजूद है I इस स्टॉल पर मेकअप का सामान खरीदने के लिए महिलाओं एवं युवतियों ने भारी उत्साह दिखाते हुए खरीदारी की I
इसके अलावा मेले में बेस मेटल कॉपर के भी आकर्षक कलाकारी वाले कंगन और कड़े, मणिपुर की आकर्षक मीनाकारी वाले खूबसूरत कंगन, महिला एवं युवतियों के श्रृंगार व सुंदरता को चार चांद लगाने वाले गोल्डन रुपी नाना प्रकार के हार, ब्रेसलेट,बुंदे,बालियां,डायमंड रूपी गले के खूबसूरत हार इत्यादि कि खरीदारी के लिए भी भी महिलाओं और युवतियों हंसी दिलचस्पी दिखाई I मेले के मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने कहा कि इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग सामान की खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं I उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह मेला भव्य एवं आकर्षक बना हुआ है I यही कारण है कि उत्तराखंड एवं राजधानी देहरादून के हजारों-लाखों लोग खास तौर से महिलाएं,बच्चे एवं युवतियां इस मेले में जहां खरीदारी कर रहे हैं, वहीं भरपूर आनंद भी घंटों-घंटों यहीं पर रहकर ले रहे हैं I सभी का उत्साह देखते ही बन रहा है I मीडिया कोऑर्डिनेटर किशोर रावत ने यह भी कहा कि उत्तराखंड राज्य और उसकी राजधानी दून की जनता संभ्रांत और शांति प्रिय जनता है I यही कारण है कि मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने वाले लोग बहुत ही सभ्य एवं शांति प्रिय ढंग से मेले में पहुंचकर सुकून और शांति का वातावरण बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दे रहे हैं I


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *