ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट में दिखा देशभक्ति का जोश

खबर शेयर करें

देहरादून

ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट में दिखा देशभक्ति का जोश

पूरे देश के साथ राजधानी देहरादून में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। देहरादून के ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को समर्पित गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमोडोर राजेश कुमार कांबोज, एनएम द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगान और बच्चों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भावविभोर कर दिया। बच्चों ने ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान की प्रस्तुति देकर देशभक्ति का संदेश दिया।समारोह में सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं,

बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने और देश की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर है।

 

ग्रैनीज़ डेन रिज़ॉर्ट में तिरंगे की शान और राष्ट्रभक्ति के जज्बे के साथ आयोजित यह कार्यक्रम देश के वीर सपूतों के प्रति सामूहिक कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बना।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *