चमोली
पोखरी बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, की समस्या उठाई
पोखरी ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख राजी देवी की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की मौजूदगी में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आली जिलासू मोटर मार्ग, देवीखेत त्रिशूला मोटर मार्ग, ग्राम प्रधान किमोठा हरिकृष्ण किमोठी ने तोडजी मोटर मार्ग पर अधूरा कार्य उन्होंने कहा पूर्व में भी बीडीसी बैठक में भी यही मुद्दा उठाया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा ने कहा लोक निर्माण विभाग के द्वारा पीछेली बैठक में सड़क के सम्बन्ध में जो भी मुद्दे उठाए उस कोई कार्रवाई नहीं की गई जो दुर्भाग्य है।
ग्राम प्रधान मसोली दिव्य देवी हापला गुडम नैल मोटर मार्ग, ब्रह्माण थाला प्रधान दीपक थपलियाल ने पोखरी रूद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर स्कबरों की गुणवत्ता, हरिशंकर गनियाला की प्रधान रिंकी चौधरी ने हरिशंकर गनियाला मोटर पर क्षतिग्रस्त दिवार, सैरा मालकोटी सड़क को लेकर ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह सड़क निर्माण की मांग की,सिमखोली प्रधान ईश्वर सिंह ने सड़क पर नाली निर्माण , कुजासू की प्रधान मधु देवी ने पेयजल की समस्या,नैल ऐंथा प्रधान जगदीश विष्ट ने सड़क चौड़ीकरण से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त, विनगढ की ग्राम प्रधान ममता चौहान राजकीय इन्टर कॉलेज उडामाण्डा में भवन निर्माण को लेकर शिकायत की गई। क्षेत्र पंचायत संगठन अध्यक्ष कुलदीप राणा ने कहा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कार्यों का भुगतान समय न होने से विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा पोखरी विकासखंड में प्रत्येक क्षेत्र पंचायत बैठक में समस्याएं भी वही है और अधिकारियों के रटे-रटाए जवाब वही मिलते हैं जबकि धरातल पर कार्य नही हो पा रहा है। जिससे सरकार तन्त्र से आमजनता का विश्वास उठता जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों को बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समय पर पूरा करने के निर्देश दिऐ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, डीपीआरओ रमेश चन्द्र त्रिपाठी उपजिलाधिकारी पोखरी अल्केश नौडियाल,खंड विकास अधिकारी शिवसिंह भंडारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री,वन क्षेत्राधिकारी कपिल गुसाईं,जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, अधिशासी अभियंता राजकुमार, सहित तमाम अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।