बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिऐ राज्यसभा सांसद से मिले कृष्णमणि थपलियाल

खबर शेयर करें

चमोली 

बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिऐ राज्यसभा सांसद से मिले कृष्णमणि थपलियाल

भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड सदस्य कृष्णमणि थपलियाल ने
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी से उनके शासकीय आवास पर मुलाकात कर गोपेश्वर से मारवाड़ी तक प्रस्तावित मोटर मार्ग को बद्रीनाथ – केदारनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को जहां रोजगार मिलेगा वहीं विकास कार्यों में गति आएगी। इस संबंध में सांसद को ज्ञापन भी सौंपा गया।
उन्होंने बताया कि गोपेश्वर, कुंजों मैकोट, मठ, बेमरू, स्यूण, डुमक, कलगोठ, उर्गम, देवग्राम, भरकी भेंटा, अरोसी, थेंग, चांई होते हुए मारवाड़ी तक अधिकांश सड़क मार्ग पहले से निर्मित है। केवल स्यूण से डुमक-कलगोठ तक लगभग सात से आठ किलोमीटर तथा अरोसी से थेंग तक करीब छह से सात किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य शेष है। कृष्णमणि थपलियाल ने कहा कि इस मार्ग को विकसित करने से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-07 बाधित होने की स्थिति में यात्रा संचालन सुचारू रखा जा सकेगा। साथ ही सड़क से जुड़े गांवों के विकास को भी नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
इस दौरान राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने मार्ग का शीघ्र सर्वे कराकर इसे बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा के वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित करने का आश्वासन दिया। थपलियाल ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से भी मुलाकात कर सड़क मार्ग के विस्तारीकरण की मांग रखेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *