चमोली
न्याय पंचायत बमोथ के बमोथ गांव में भवन गणना एवं जनगणना का कार्य अंतिम चरण में
विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत बमोथ न्याय पंचायत केन्द्र के बमोथ गांव में भवन गणना एवं जन गणना का कार्य तेजी के साथ चलने से अंतिम चरण में है।
इस कार्य में जुटे हुऐ प्रशिक्षित प्रगणक एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बमोथ के सहायक अध्यापक बिजय कुमार ने कहा कि बमोथ वन ( एक ) में भवन गणना के तहत 176 भवनों को अब तक नम्बर दिया जा चुका है और जनगणना में 0218 जनगणना मकान नम्बर किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि बमोथ वन में जनगणना एवं भवन गणना का कार्य लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। बताया कि बमोथ टू (दो) में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ की शिक्षिका निक्की पंवार भी जनगणना एवं भवन गणना के कार्य जुटी हुई है।