केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम रहा शत् प्रतिशत, छात्र अर्णव सती 93 ० 60 % अंकों के साथ प्रथम रहा

खबर शेयर करें

चमोली 

केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर का परीक्षा परिणाम रहा शत् प्रतिशत, छात्र अर्णव सती 93 ० 60 % अंकों के साथ प्रथम रहा

केन्द्रीय विद्यालय आईटीबीपी गौचर (चमोली) में सीबीएसई इंटर बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय से अर्णव सती ने 93 o 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।


वाणिज्य संकाय से ही दूसरे छात्र प्रशांत सिंह ने 93 o 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी संकाय से आयुष नेगी ने 92 o 2 प्रतिशत और आदित्य राज ने 90 o 6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जबकि विज्ञान संकाय से इंटर की इस बोर्ड परीक्षा में कुमारी अनुष्का ने 90 o 20, देवयानी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त करने टापर लिस्ट में कामयाबी हासिल की। वहीं प्रिया ने 87 o 6 प्रतिशत और ‌ऋद्धि ने 87 o 2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में सफल रहे।
प्रधानाचार्य संदीप त्यागी ने सभी सफल विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुऐ हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि यह उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। शिक्षक अंकुश डंडरियाल, डा. विवेक नैथानी, अविनव वशिष्ठ, राजकुमार यादव, सचिन सेमवाल, शिक्षिका भुपिन्दर कल्पना अग्रवाल, अर्चना कुमारी आदि ने अपने छात्र – छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर विद्यालय के टापर अर्णव सती के माता – पिता वृजमोहन सती एवं रेखा सती ने विद्यालय के सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं देकर कहा कि बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन में उनका मार्गदर्शन ही सर्वोपरि रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *