दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स

खबर शेयर करें

चमोली

जिलाप्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स

चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर चमोली जिला प्रशासन की ओर किए गए इंतजाम तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं।

गुरुवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए लखनऊ निवासी 78 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता और 71 वर्षीय सावित्री देवी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर प्रशासन की ओर हेलीकॉप्टर से एम्स भेजा गया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री एनके जोशी ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम को बदरीनाथ की यात्रा पर आए ओम प्रकाश गुप्ता के स्वास्थ्य खराब होने और उन्हें तत्काल हायर सेंटर रैफर करने की सूचना जिला चिकित्सालय की ओर से दी गई। जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई कर उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स भेजा गया। जिसके कुछ समय बाद सावित्री देवी के परिजन उन्हें गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय लाए। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें तत्काल हायर सेंटर ले जाने का सुझाव दिया। जिस पर प्रशासन की ओर उन्हें भी हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *