सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन गौचर शाखा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने राजेन्द्र मैखुरी

खबर शेयर करें

चमोली 

सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन गौचर शाखा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, अध्यक्ष बने राजेन्द्र मैखुरी


सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की शाखा गौचर (चमोली) की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुऐ अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त जिला पंचायत राज अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मैखुरी को चयनित किया गया है।
संगठन के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बर्त्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुऐ पेंशनर्स संगठन गौचर की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद मैखुरी के अलावा उपाध्यक्ष पद पर यशराज सिंह खत्री, सचिव पद पर नारायण सिंह चौधरी, सह सचिव पद पर मोहनलाल राज, कोषाध्यक्ष पद पर शिवलाल भारती, संप्रेक्षक के लिऐ ओम प्रकाश चौटाला एवं गोपाल दत्त धपलियाल, मीडिया प्रभारी एम. एल. राज और संरक्षक मंडल में पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मदन लाल टम्टा चयनित हुऐ।
बैठक में सुदामा सिंह बिष्ट, लखपत सिंह भंडारी, गजपाल सिंह नेगी, शम्भू प्रसाद देवली आदि मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *