शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर।

खबर शेयर करें

 

उत्तरकाशी

शीतकालीन चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा,मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर।

शीतकालीन चारधाम यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में यात्रा प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ ही मंदिर समिति एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि शीतकालीन यात्रा जिले की आर्थिकी और पर्यटन संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण है,इसलिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ प्रदान करना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए, शीतकालीन चारधाम यात्रा प्रमुख पड़ावों पर स्वच्छ पेयजल,शौचालय,विद्युत आपूर्ति,पार्किंग तथा चिकित्सा सहायता जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।


कड़ाके की ठंड से राहत के लिए विशेष कर अलाव और मौसम को देखते हुए इंतज़ाम सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय निकायों को अलाव के लिए सुरक्षित स्थान नियत करने और पर्याप्त ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात व पाला जमने वाले स्थानों पर नामक और चुने की पर्याप्त उपलब्धता की जाए।जिलाधिकारी ने संवेदनशील मार्गों पर मशीनरी और कर्मियों को 24×7 अलर्ट मोड पर रखा जाए,ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *