पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोपेश्वर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक।

खबर शेयर करें

चमोली 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोपेश्वर में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक।

जिलाधिकारी / समिति के अध्यक्ष गौरव कुमार की अध्यक्षता में सकारात्मक एवं सार्थक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य पुष्पलता आर्या द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

प्रधानाचार्य ने समिति के समक्ष प्रमुख बिंदुओं एवं उन पर हुई प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक सत्र के लिए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों तथा विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बैठक के दौरान विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, संविदा शिक्षकों की भर्ती, शैक्षणिक संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। प्रधानाचार्य द्वारा प्रस्तुत जानकारी में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन, नवाचार एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में निरंतर प्रगति पर विशेष बल दिया गया।

समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी गौरव कुमार ने विद्यालय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को उन्नत बनाने, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं एवं प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया ।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी , एसीएमओ वैभव कृष्ण, रिटायर्ड प्रिंसिपल सुरेश चंद्र वर्मा, राहुल राय, प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास हेतु अपने सुझाव साझा किए तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

 


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *