नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर तलधारी में आज से शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

खबर शेयर करें

चमोली 

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर तलधारी में आज से शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पौराणिक एवं प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर तलधारी में आज से शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रारम्भ हो जायेगा। इस धार्मिक आयोजन में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहेगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुऐ मुख्य आयोजक नन्दलाल सीताराम संन्यासी बाबा ने कहा कि शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ 06 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है। 06 फरवरी शुक्रवार सुबह प्रातः 09 बजे जल कलश यात्रा, पंचांग पूजा सहित सभी देवताओं का विधिवत पूजन किया जायेगा। और ब्यास पीठ पर कथा वाचक ब्यास जी की आरती उतारी जायेगी। और 02 बजे से 05 बजे तक कथा वाचक पंडित आचार्य घनानंद पुरोहित जी के मुखारविंद से श्रोतागण कथा का आनन्दमयी श्रवण करेंगे। तत्पश्चात 07 बजे से 08 बजे तक सांयकालीन पूजा व आरती होगी। जिसमें शिवभक्त भी सपरिवार मौजूद रहेंगे। धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में जुझारू शिवभक्त बाबा नन्दलाल सीताराम संन्यासी को अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *