माईधार महादेव मंदिर तलवाड़ी में 23 से 1 जनवरी तक होगा श्री राम कथा का आयोजन।
थराली।
ग्राम पंचायत तलवाड़ी स्टेट के माईधार महादेव मंदिर में क्षेत्र कल्याण हेतू संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन 23 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जा रहा है जिसमें कथा का वाचन उत्तराखंड की प्रथम युवा महिला कथावाग्मी से सम्मानित पूज्या राधिका जोशी केदारखण्डी द्वारा किया जा रहा है ।
जिसमें ग्राम सभा तलवाड़ी स्टेट, तलवाडी खालसा,गुडम स्टेट, जुख्यानी स्टेट, हरतोली स्टेट, ग्राम सभा थाला, ग्राम सभा सेरा विजयपुर, ग्राम सभा,धनियाल ग्राम सभा त्रिकोट, ग्राम सभा बैनोली, जोला,बुडजोला, घनियाल धार, ताल, ग्वालदम के समस्त क्षेत्रीय महिला मंगल दल एवं युवक मंगल दलों द्वारा सहभाग किया जा रहा है कथा व्यास राधिका जोशी ने बताया 23 जनवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर प्रातः 10:00 बजे कलश यात्रा, बेदी स्थापना, 23 जनवरी से 1 फरवरी तक प्रातः 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पंचो पचार पूजा,9:00 बजे से 11:00 बजे तक रुद्राभिषेक एवं बेलपत्री, एक से चार बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
अतः उन्होंने सभी क्षेत्र वासियों से सपरिवार ईष्ट मित्रों सहित कार्यक्रमानुसार इस भक्तिमय अनुष्ठान में प्रतिदिन पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस पावन धर्मयज्ञ की शोभा बढ़ाते हुए कथा श्रवण एवं प्रसाद ग्रहणकर अनुग्रहित करने का आग्रह किया है ।
