दशोली ब्लॉक के दोगडी कांडई के जाखेश्वर मदिर मे
आज से श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो जाएगा।
चमोली
इस कार्यक्रम में समस्त क्षेत्र वासियों का सहयोग रहेगा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंदन सिंह नेगी तथा प्रधान श्रीमती मुन्नी बिष्ट ने कहा कि श्रीमद् भागवत महायज्ञ के तहत सुबह 6:00बजे बजे कलश स्थापना तथा 8:30 बजे पंचांग पूजा होगी इसके दोपहर 1:00 बजे से कथा का शुभारंभ होगा । श्रीमद् भागवतकथा यज्ञ को कथावाचक श्री कपिल देव शरण महाराजद्वारा कथा सुनाई जाएगी । 6 फरवरी से शुरू होने वाले श्रीमद् भागवत कथायज्ञ का समापन14 फरवरी को होगा । दोगडी काण्डई व बमियाला के ग्रामीणों ने आम लोगों से इस कथा में प्रतिभाग किए जाने की अपील की है । उन्होंने बताया कि प्रतिदिन कथा होने के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया जाएगा इसके साथ हीआगामी 14 फरवरी को जलयात्रा पूर्णआहुति तथा ब्रह्मभोज काआयोजन किया गया है ।आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ से क्षेत्र समेत तमाम देशवासियों को पुण्य लाभ मिलेगा ।