सड़क दुर्घटना में घायल उपनिरीक्षक से मिले एसएसपी डोबाल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

खबर शेयर करें

सड़क दुर्घटना में घायल उपनिरीक्षक से मिले एसएसपी डोबाल

परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

देहरादून।

सड़क दुर्घटना में घायल उपनिरीक्षक का हालचाल जानने के लिए एसएसपी देहरादून सोमवार को जॉलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से उपनिरीक्षक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही घायल पुलिसकर्मी व उनके परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

21और 22 फरवरी की रात डोईवाला क्षेत्र के लालतप्पड़ पुलिस चौकी गेट के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को हरिद्वार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक रघुवीर कपरवान गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल हिमालयन अस्पताल, जॉलीग्रांट पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल उपनिरीक्षक से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी तथा परिवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन उनके इलाज में हर संभव सहयोग करेगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *