बहुप्रतीक्षित तपोवन-गहर, भंग्यूल जुवाग्वाड मोटर मार्ग का सपना जल्दी होगा साकार

खबर शेयर करें

चमोली 
बहुप्रतीक्षित तपोवन-गहर, भंग्यूल जुवाग्वाड मोटर मार्ग का सपना जल्दी होगा साकार

कई सालों से सड़क मार्ग की राह देख रहे हैं ग्राम सभा गहर, भंग्यूल जुवाग्वाड के ग्रामीणों का सड़क मार्ग का सपना जल्दी पूर्ण होता दिख रहा है।
राज्य कर्मकार बोर्ड के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कृष्णमणि थपलियाल ने बताया काफी लम्बे संघर्ष के बाद इस सड़क मार्ग के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना(PMGSY) ने सड़क मार्ग पर अलकनंदा नदी पर बनने वाले 100 मीटर लंबे स्पान के पुल की सर्वे के निविदा आमंत्रित कर दी है। जिससे क्षेत्र वासियों में सड़क से जुड़ने की उम्मीद बनी है।
उन्होंने बताया कि अब जल्द ही सर्वे की निविदा स्वीकृत होकर मोटर पुल के सर्वे का कार्य शुरू हो जाएगा। सड़क की सर्वे लगभग पहले ही पूर्ण हो चुकी है। तत्पश्चात् सड़क मार्ग से संबंधित अन्य कार्य भी यथासमय पूर्ण होंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। ग्राम गहर,भंग्यूल, जुवाग्वाड के सम्मानित जनता को भी बहुत बहुत बधाई दी।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *