बद्रीनाथ
पुलिस की तत्परता से 1 घंटे में बरामद हुआ खोया मोबाइल, युवक ने जताया आभार
17 अगस्त 2026 को बामणी (बद्रीनाथ) निवासी प्रद्युम्न का मोबाइल फोन Vivo Y21E (Diamond Glow Color) बामणी गांव के पास कहीं खो गया था। मोबाइल नहीं मिलने पर प्रद्युम्न द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ पहुंचकर मोबाइल गुम होने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली श्री बद्रीनाथ में नियुक्त कांस्टेबल गौरव रावत, कांस्टेबल जसपाल राणा एवं कांस्टेबल राजेंद्र सिंह द्वारा तत्परता से कार्रवाई शुरू की गई।पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम की कुशल कार्यप्रणाली और त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 1 घंटे के भीतर खोए हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।मोबाइल फोन सकुशल वापस मिलने पर आवेदक प्रद्युम्न ने बद्रीनाथ पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की।