25 नवंबर से शुरू होंगे महिला जिला क्रिकेट लीग

खबर शेयर करें

25 नवंबर से शुरू होंगे महिला जिला क्रिकेट लीग

देहरादून।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में महिला क्रिकेटरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से देहरादून में पहली बार जिला महिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग की शुरुआत 25 नवंबर से होगी। वहीं पुरुष जिला क्रिकेट लीग एक दिसंबर से विभिन्न मैदानों में खेली जाएगी।

हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सीएयू के संयोजक पीसी वर्मा ने जानकारी दी कि महिला लीग के लिए इच्छुक खिलाड़ी 8 नवंबर से 20 नवंबर तक एसोसिएशन के हाथी खाना, रायपुर स्थित कार्यालय से निःशुल्क पंजीकरण फार्म प्राप्त कर सकते हैं। स्वीकृत फार्म वाले खिलाड़ियों का ट्रायल 23 और 24 नवंबर को होगा, जिसके आधार पर 15 सदस्यीय टीमें गठित की जाएंगी। महिला लीग के सभी मैच 25 नवंबर से देहरादून के विभिन्न ग्राउंडों पर खेले जाएंगे।

वहीं पुरुष लीग के संबंध में वर्मा ने बताया कि इच्छुक क्रिकेट क्लब, अकादमी, स्कूल और कॉलेज 8 से 20 नवंबर के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रत्येक टीम में अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल होंगे। पुरुष लीग के मैच एक दिसंबर से आरंभ होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 20 नवंबर के बाद किसी भी खिलाड़ी, क्लब या अकादमी का पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन स्थानीय स्तर पर क्रिकेट प्रतिभा को निखारने और महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *