चमोली
*कालिंका देवी महोत्सव में देवी दर्शन को पहुंचे विधायक अनिल नौटियाल को मंदिर समिति ने हवाई पट्टी से भूमिगत मार्ग बनाये जाने बाबत ज्ञापन प्रस्तुत किया*
कालिंका देवी महोत्सव के दौरान देवी दर्शन को पनाई सेरा स्थित देवी मंदिर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल जी को कालिंका देवी मंदिर समिति पनाई द्वारा हवाई पट्टी से भूमिगत मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराऐ जाने बाबत ज्ञापन दिया ज्ञापन दिया गया।

बुधवार को कालिका देवी मंदिर समिति पनाई सेरा द्वारा दिये गये ज्ञापन में विधायक नौटियाल को अवगत कराया गया है कि हवाई पट्टी से भूमिगत मार्ग न होने से स्थानीय जनता को अपने काश्तकारी कार्यों सहित रोजमर्रा के दैनिक कार्यों और अपने आराध्य देवी मंदिर अनुष्ठान कार्य करने में सात गांवों की जनता को डेढ़ किमी. की दूरी तय करनी पड़ रही है। इस भारी परेशानी से निजात दिलाऐ का आग्रह करते हुऐ कहा गया है कि हवाई पट्टी के लिए भूमि अधिग्रहण के समय स्थानीय जनता एवं काश्तकारों को आश्वासन दिया गया था कि जनता को कोई असुविधा न हो इसके लिए हवाई पट्टी में भूमिगत मार्ग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। हवाई पट्टी बनें वर्षों बीत गए लेकिन अभी तक शासन प्रशासन द्वारा भूमिगत मार्ग की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे लोगों में भारी नाराजगी बनी हुई है।
कालिंका मंदिर समिति एवं गौचर हवाई पट्टी प्रभावित कृषक संघर्ष समिति द्वारा दिये गये ज्ञापन पत्र पर विधायक द्वारा समस्या का संज्ञान लेते हुए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष जगदीश कनवासी, सचिव राकेश लिंगवाल, रघुनाथ सिंह बिष्ट, उमराव सिंह नेगी, भीम सिंह गुसाईं, अनिल नेगी, देवेन्द्र नेगी, पंकज भंडारी, अंशुल नेगी, जयवीर भंडारी, पंडित नागेन्द्र, अनुसूया प्रसाद जोशी आदि मौजूद थे।