*आवास पर मुलाकात कर उन्हें परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।*

खबर शेयर करें

 

देहरादून

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें परीक्षाओं को पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संपन्न करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून की सराहना की, जिससे परीक्षाओं को कैलेंडर के अनुसार तेजी से और निष्पक्षता के साथ आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हुआ है।

महिला आरक्षण को उचित प्रतिनिधित्व मिलने से सिविल सेवा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसके साथ ही परीक्षाओं का कैलेंडर समय पर जारी हो रहा है और सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संपादित की जा रही हैं।

 

सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे प्रदेश हित में पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *