एकता दिवस पर थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने पुलिस कर्मियों व होमगार्ड जवान को राष्ट्रीय सुरक्षा की शपथ दिलाई*

खबर शेयर करें

चमोली
*एकता दिवस पर थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने पुलिस कर्मियों व होमगार्ड जवान को राष्ट्रीय सुरक्षा की शपथ दिलाई*

एकता दिवस पर पोखरी में थानाध्यक्ष विनोद चौरासिया ने थाने में मौजूद पुलिस कर्मियों व होमगार्ड के जवानों को राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
थानाध्यक्ष ने कहा कि एकता दिवस भारत में हर वर्ष 31 अक्टूवर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभाई पटेल 31 अक्टूवर 1875 को गुजरात में जन्मे थे। सरदार पटेल एक वकील व स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भी थे। सरदार पटेल ने भारत के एकीकरण करवाने में उनका अहम योगदान रहा। इसलिए उनकी जयन्ती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पटेल ने 565 देशी रियासतो का एकीकरण करने का काम किया जो कि उनके लिए एक कठिन चुनौती थी। जिसे उन्होने सुलझाने में कामयाबी हासिल की।
इस अवसर पर थाना पोखरी में तैनात सभी पुलिस कर्मियो व होमगार्ड के जवानो ने एकता की शपथ ली।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *