कल  बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट ।

खबर शेयर करें

कल  बंद होंगे विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट ।

उतरकाशी

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाटकल अन्नकूट पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 12. 14 मिनट पर शीतकाल के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे. जिसके बाद मां गंगा अपने मायके मुखबा में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी । गंगोत्री मंदिर के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व, गोवर्धन पूजा के अभिजीत मुहूर्त पर दिन 12:14 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे. कपाट बंदी के बाद मां गंगा की उत्सव डोली श्रद्धालुओं के साथ धाम से अपने शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा (मुखीमठ) के लिए प्रस्थान करेगी। इस दौरान रात्रि विश्राम भगवती मंदिर मारकंडे में होगा। तीन नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा अपने मायके व शीतकालीन प्रवासस्थल मुखबा में विराजेगी।आगामी 6 माह शीतकालीन प्रवास तक अपने मायके मुखबा में ही श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी ।
बेटी की तरह होगा स्वागत
इसके अगले दिन यानी 3 नवंबर को मां गंगा की उत्सव डोली मुखवा में विराजमान होगी. मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह गांव के ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया जाता है. शीतकाल के छह माह तक मां गंगा की पूजा मुखबा स्थित गंगा मंदिर में होगी. जिसके बाद मां गंगा व यमुना के दर्शन व पूजन उनके शीतकालीन पड़ावों में होंगे.
वही यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी  3 नवंबर को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:05 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में  यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। जहां पर शीतकाल के दौरान श्रद्धालुजन यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाटबंदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर में  विशैष सजावट करने के साथ ही मुखवा और खरसाली स्थित मंदिरों को भी सजाया-संवारा गया है।  प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा भी कपाटबंदी को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं।

इस यात्राकाल में आज सांय तक जिले में अवस्थित इन दोनों धामों में 1521752 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है। जिनमे से यमुनोत्री धाम में आने वाले 710210 और गंगोत्री धाम में आने वाले 811542 तीर्थयात्री शामिल हैं। आज यमुनोत्री धाम में 1510 और गंगोत्री धाम में 1726 श्रद्धालुजन पहुँचे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *