केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत धामी ने इस जीत को जनता की जीत बताया

खबर शेयर करें

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत
धामी ने इस जीत को जनता की जीत बताया

देहरादूनः

उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भारी जीत दर्ज की है. भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को इस उपचुनाव में 23,814 मत प्राप्त हुए है. वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को केदारनाथ की जनता ने 18,192 मत दिए है. यानी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल कुल 5,622 मतों से विजयी हुई हैं. भाजपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा केदार को नमन करते हुए केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव के साथ ही महाराष्ट्र के नतीजे भी सामने आए हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो काम हो रहे हैं, महाराष्ट्र की जनता ने उसको सराहा है. सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर मुहर लगाई है. पहले हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनी थी और अब महाराष्ट्र में भी डबल इंजन की सरकार बन गई है. पीएम ने देश और दुनिया के अंदर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है. प्रधानमंत्री बनने के बाद केदार घाटी में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य शुरू किए गए। केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई. ऐसे में केदारनाथ उपचुनाव की जीत, विकास की जीत है, सनातन की जीत है और केदारनाथ क्षेत्र की जनता के साथ पूरे उत्तराखंड के जनता की जीत है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने क्षेत्रवाद और जातिवाद फैलाने का काम किया है. इसके साथ ही केदारनाथ की जनता के सामने मनगढ़ंत बातें की. लेकिन जनता ने पूरी तरह से कांग्रेस को अपने मताधिकार के जरिए जवाब दे दिया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *