मकान में आग लगने से सामान जलकर खाक ।
उत्तरकाशी / मोरी
उत्तरकाशी जनपद के मोरी बदाऊं गांव में शनिवार सुबह एक मकान में अचानक आग लग गई। जिससे बहुमंजिला मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आग से किसी प्रकार की जानमाल की सूचना नहीं है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नौ बजे बदाऊं गांव बिजेंद्र पुत्र काशिराम के आवासीय मकान में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद फायर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आवासीय भवन में बिजेन्द्र के साथ उसके दो पुत्र राजेश और विनोद का परिवार भी निवास करते थे। आगजनी घटना के बाद प्रभावित परिवारों को शिफ्ट किया गया है।