केदारनाथ जीत पर देहरादून में भाजपा कर्ताओं ने निकला विजय जुलूस विजय जुलूस में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

खबर शेयर करें

केदारनाथ जीत पर देहरादून में भाजपा कर्ताओं ने निकला विजय जुलूस
विजय जुलूस में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव में मिली जीत के बाद पार्टी के द्वारा आयोजित किए गए विजय जुलूस में सम्मिलित होने का काम किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस जीत की बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह जीत बाबा केदार की धरती पर रहने वाले लोगों की हुई है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार के उसे विकास के विजन की हुई है जिस पर सरकार जनता के लिए जनहित की योजनाएं संचालित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष में भले ही इस चुनाव में नकारात्मक प्रचार किया हो जनता को गुमराह करने का काम किया लेकिन केदारनाथ की जनता समझदार है और विकास के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री उसका सिंह धामी ने कहा कि जब भी विपक्ष चुनाव हारते हैं तो उनकी तरफ से बहाना ईवीएम मशीन, धर्म की राजनीति या फिर ऐसे किसी दूसरे मुद्दे पर डालने का काम किया जाता है जिन्हें जनता ने नकार दिया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *