ग्वालदम- नंदकेसरी राज जात यात्रा मार्ग पर घटिया

खबर शेयर करें

ग्वालदम- नंदकेसरी राज जात यात्रा मार्ग पर घटिया निर्माण कार्य होने पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आक्रोश।

 थराली।

देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने ग्वालदम- नंदकेशरी मोटरमार्ग पर निम्न गुणवत्ता व मानकों के अनुसार कार्य नहीं किए जाने पर आंदोलन की दी चेतावनी दी है।
वर्तमान समय में लोक निर्माण विभाग थराली द्वारा देवभूमि कन्स्ट्रक्शन कम्पनी के माध्यम से 18 किमी सड़क का लगभग 24 करोड़ की लागत से ग्वालदम -नंदकेशरी मोटरमार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य किया जा रहा हैं। जिसमें घटिया गुणवत्ता व मानकों के विरुद्ध कार्य करने सहित विभिन्न अनियमितता पाई गई है। स्थानीय लोगों ने इसमें जांच की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल रावत का कहना है लोक निर्माण विभाग का कोई भी अधिकारी सड़क मार्ग की सुध नहीं ले रहा है। ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहा है। मां नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग के लिए इतनी अधिक धनराशि आवंटित हुई है जिसका दुरुपयोग हो रहा है, लगभग 12 वर्षों बाद नंदा राजजात होती है। रास्तों को सुगम बनाने के लिए सरकार अपनी ओर से पूर्ण प्रयास कर रही हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की लापरवाही की जा रही हैं।
उन्होंने कहा इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के विभागीय अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया गया है व सूचित भी किया गया हैं,यदि गुणवत्ता में सुधार नहीं होता हैं, तो विवश होकर हमें इस कार्य को रोकना होगा और हम अपने सभी जनप्रतिनिधियों के साथ धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। पूर्व में भी ज्येष्ठ प्रमुख देवाल दीपक गड़िया ने इस सम्बन्ध में शिकायत की थी, उस समय निर्माण कार्य में लगे ट्रैक्टर ट्रॉली जो बिना नंबर प्लेट एवं बिना वैध लाइसेंस के कार्य करता हुआ पाया गया, साथ ही मौके पर निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन द्वारा मार्ग अवरुद्ध कर अवैध खनन कर खनिज (पत्थर)को एकत्रित किया गया था, उस समय जेसीबी मशीन भी बिना नंबर प्लेट एवं अवैध लाइसेंस के अवैध खनन कार्य करता हुआ पाया गया था, दोनों वाहनों को मौके पर सीज कर दिया था।
ग्वालदम-नंदकेसरी मोटरमार्ग पर आए दिन निर्माण कार्य में गुणवत्ता नहीं होने व मानकों के विरुद्ध कार्य किए जाने की शिकायत पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व स्थानीय जनता ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी हैं।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *