*जो बोले सोनीहाल के जयकारों के बीच बन्द हुए हेमकुंड साहिब के कपाट*

खबर शेयर करें

जो बोले सोनीहाल के जयकारों के बीच बन्द हुए हेमकुंड साहिब के कपाट

ज्योतिर्मठ।

हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मन्दिर के कपाट गुरूवार को अपराह्न एक बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने के दौरान सैकड़ों सिख श्रद्वालुओं का जत्था अंतिम अरदास के साक्षी रहे। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने की प्रक्रिया सुबह से प्रारम्भ हो गयी थी।
हेमकुण्ड साहिब मैंनेजमेंट ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिह ने बताया कि प्रातः 10ः00 बजे सुखमणि साहिब पाठ और शबद कीर्तन के पश्चात इस वर्ष की अन्तिम अरदास तथा गुरु ग्रंथ साहिब का हुक्मनामा पढने के बाद पंच प्यारों और सेना के इंजीनियर कोर की बैंड की अगुवाई में श्री गुरुग्रंथ साहिब को सतखंड लाया गया और दोपहर 1.00 बजे गुरुद्वारा के कपाट बंद किए गए।
गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट द्वारा यात्रा को सुखमय ढंग से संपूर्ण सहयोग देकर सफल बनाने के लिए सभी संगतों, शासन-प्रशासन एवं स्थानीय लोगों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया गया। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 25 मई को प्रारंभ हुई थी।
इस वर्ष 1.84 लाख श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब यात्रा का सौभाग्य प्राप्त किया। इसके साथ ही हिंदुओं के पवित्र तीर्थ स्थल लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी पूरे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बन्द होने के अवसर पर हेमकुण्ड साहिब मैंनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्दरजीत सिंह बिंद्रा सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *