प्रथम फॉरेस्ट क्रिकेट लीग 7 नवंबर से
कोटद्वार ।
वन विभाग की ओर से प्रथम फॉरेस्ट क्रिकेट लीग का आयोजन 7 नवंबर से प्रकाश स्पोर्ट्स एकेडमी ज्वालापुर, हरिद्वार के खेल मैदान में किया जायेगा। लीग में वन विभाग की कुमाऊं और गढ़वाल संभाग की टीमों सहित 8 टीमें प्रतिभाग करेंगी। शनिवार को यह जानकारी देते हुए आयोजक और विभागकर्मी शेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की ओर से आयोजित की जाने वाली यह प्रथम क्रिकेट लीग है, जिसका मुख्य उद्देश्य कार्मिकों को तनाव से मुक्ति दिलाना तथा उनके क्रिकेट कौशल में सुधार लाना है। बताया कि यह प्रदेश में होने वाली अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी के लिए कार्मिकों को मंच भी प्रदान करेगा।