प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने दिया सांकेतिक धरना ।
मांग पूरी नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन ।
उत्तरकाशी/ पुरोला
यमुना घाटी के तीनों विकास खण्डों के प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को अपनी मांगों को ले कर के तहसील परिसर में सांकेतिक धरने पर बैठ कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर शीघ्र ही मांगों के निस्तारण की मांग की
एक सप्ताह पूर्व यमुना घाटी के तीनों विकासखण्डों के प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने पुरोला बाजार में जुलूस प्रदर्शन कर एक सप्ताह में मांगों के निस्तारण की मांग की थी मांगों के निस्तारण न होने से जवान सोमवार को तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दे कर उपजिलाधिकारी देवानन्द शर्मा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशिक्षित प्रांतीय रक्षक दल के जवान बिभिन्न विभागों में कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे है पर विभाग के कुछ भ्र्ष्ट अधिकारियों द्वारा अप्रशिक्षित जवानों को रोजगार दिया जा रहा है व प्रशिक्षित जवानों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है जिससे प्रशिक्षित जवानो को मजबूर हो कर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है ज्ञापन में मांग की गई है बिभिन्न विभागों में तैनात अप्रशिक्षित जवानों को हटाकर प्रशिक्षित जवानों की तैनाती की जाय साथ ही जिला युवा कल्याण अधिकारी को तत्काल हटाकर सभी प्रशिक्षित जवानों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाय मांगो के निस्तारण न होने पर प्रांतीय रक्षक दल के जवान भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे धरना प्रदर्शन करने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष किशन रावत,भजन सिंह, रणीया लाल,दीपक डोभाल,बरफिया लाल,त्रेपन सिंह, रमेश सिंह,शिशपाल सिंह, हरीश,रणबीर सिंह,संजय रावत,सुनील चौहान ,धर्मेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।