*मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन*

*देहरादून*

*मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन*

मसूरी के निकट कुठालगेट और कोल्हूखेत के बीच शिवालिक मैगी प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 06 लोग सवार थे।

*मसूरी मार्ग पर शिवालिक मैगी पॉइंट के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन*

इनमें से 03 व्यक्ति स्वयं वाहन से बाहर निकलकर सुरक्षित सड़क तक आ गए थे, जिनमें मामूली चोटें आई थीं। शेष तीन व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त वाहन में ही फंसे हुए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने जिला पुलिस व फायर सर्विस के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए खाई में उतरकर 01 घायल व्यक्ति को बाहर निकाला व 02 शवों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया।

कार सवार नोएडा से मसूरी घूमने जा रहे थे। घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 4 अन्य कार सवार घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है।