रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 10 से 12 यात्रियों के सवार होने की जानकारी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस मौके पर

खबर शेयर करें

 

वाहन दुर्घटना

रुद्रप्रयाग

श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड के समीप एक बोलेरो/ महिंद्रा मैक्स वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों में जुट गई है।

 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार वाहन में 14 लोग सवार थे जिसमें से 13 को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

जबकि एक की तलाश अभी जारी है। सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका ईलाज जारी है। दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *