*शिक्षकों के लिए मंगलवार से करेंगे भूख-हड़ताल शुरू।*
नारायणबगड़,/चमोली।
अटल उत्कृष्ट जीआईसी कोठली में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा।

पिछले सप्ताह सोमवार से पीटीए के नेतृत्व में चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन की प्रशासन तथा शिक्षा विभाग द्वारा कोई सुध न लिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार10 सितंबर से आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।पीटीए के अध्यक्ष कल्पेश्वर रतूड़ी ने बताया कि मंगलवार को आमरण अनशन पर कोट के प्रधान भूपेंद्र सिंह और चिरखून के प्रदीप सिंह बैठेंगे। आज सोमवार को धरने पर बैठने वालों में आयुष नेगी, पियूष नेगी, रजत सोंरियाल, सतेश्वरी देवी, आरती देवी, पवित्रा देवी, भूपेंद्र सिंह,ललित सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के अभिभावक और ग्रामीण शामिल थे।