‘सेट पर सुनाते थे डर्टी जोक्स’, Meenakshi Seshadri ने शेयर किया Vinod Khanna से जुड़ा किस्सा

खबर शेयर करें

80 और 90 के दशक में कई एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर राज था और इनमें से एक नाम मीनाक्षी शेषाद्रि का भी था। उन्होंने अपने समय में बी टाउन के कई स्टार्स के साथ जैसे अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, सनी देओल और विनोद खन्ना के साथ बेहतरीन फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की जोड़ी को लोगों ने लगभग हर स्टार के साथ पसंद किया।

हालांकि, अपने करियर के पीक पर आकर मीनाक्षी ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और यूएसए में बस गईं। अब लगभग 28 साल बाद उन्होंने वापसी की है और एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर की हैं। इसी में उन्होंने विनोद खन्ना के साथ अपनी केमिस्ट्री का भी जिक्र किया।

सेट पर सुनाते थे डर्टी जोक्स

मीनाक्षी शेषाद्रि और विनोद खन्ना ने साथ में ‘सत्यमेव जयते’, ‘जुर्म’, ‘पुलिस’, ‘मुजरिम’, ‘क्षत्रिय’ और ‘हमशक्ल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने लेहरें रेट्रो के साथ बात करते हुए अभिनेता के साथ काम करने से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

एक्ट्रेस ने शेयर किया कि मेरी और विनोद खन्ना की केमिस्ट्री कमाल की थी। जब मैं उनके साथ शूटिंग करती थी, तो मेरे पापा सेट पर आना बहुत पसंद करते थे और लंच के दौरान हम तीनों बैठकर डर्टी जोक्स किया करते थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विनोद खन्ना बहुत ही चिल इंसान थे। कैसे वह अपने करियर के टॉप पर आश्रम चल जाते हैं और फिर जब आते हैं तो शानदार कमबैक भी करते हैं।

आइटम सॉन्ग करना चाहती हैं एक्ट्रेस

बता दें कि उन्होंने इसी इंटरव्यू में यह इच्छा जाहिर की है कि वो अब एक आइटम सॉन्ग करना चाहती हैं। मीनाक्षी ने कहा कि मैं उस सोच को तोडना चाहती हूं कि आइटम सॉन्ग करने के लिए आपकी उम्र 20 साल होनी चाहिए।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *