हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हाॅस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 148 लोगों ने कराया स्वास्थ्य की जांच

खबर शेयर करें

हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हाॅस्पिटल के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 148 लोगों ने कराया स्वास्थ्य की जांच

Chamoli 

जनपद चमोली के नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मेला मैदान स्थित मेला मंच पर सोमवार को आयोजित हुऐ हंस फाउंडेशन जनरल हाॅस्पिटल सतपुली के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 148 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।


इस शिविर में रानीगढ़ पट्टी के खरसांई, रुद्रप्रयाग बिजराकोट, नगरासू, सारी, नारायणबगड़ के ग्वाड़, कुलसारी, नन्दप्रयाग, कमेड़ा के अलावा नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई, भट्टनगर, रावलनगर आदि गांवों से आये विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई। तथा निशुल्क दवाइयां तथा नजरी चश्मे प्राप्त किया। शिविर में फिजिशियन डॉ सुमित, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजदीप, विजय चौहान, सुरेन्द्र पुजारी, कोर्डिनेटर दीपक गुसाईं ने अपनी सेवाएं दी गई।
निशुल्क शिविर के कोर्डिनेटर दीपक गुसाईं ने बताया कि शिविर में 148 लोगों ने अपनी बीपी, सूगर, आंखों समेत विभिन्न बिमारियों की जांच करवाई गई। जिन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। तथा 35 लोगों को हंस फाउंडेशन सतपुली जनरल हाॅस्पिटल के लिए रेफर किया गया जहां सभी का निशुल्क इलाज किया जाएगा। कहा कि इलाज के साथ ही आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क रखी गई है।
इस शिविर को संपन्न कराने में जन कल्याण लोक सेवा समिति गौचर के अध्यक्ष सुनील पंवार, अध्यक्ष जन कल्याण लोक सेवा समिति के राजेन्द्र सिंह नेगी, गोविंद सिंह बिष्ट आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *