बहुउद्देशीय सेवा शिविर में 496 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ

खबर शेयर करें

चमोली

सेवा पखवाड़ा:

गोपेश्वर में आयोजित बहुउद्देशीय सेवा शिविर में 496 लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ

‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोपेश्वर में शनिवार को बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान कृषि विभाग से 20, उद्यान विभाग से 18, उद्योग विभाग से 15, उरेडा से 28, होम्योपैथी विभाग से 53, चिकित्सा विभाग से 33, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से 42, पशुपालन विभाग से 36 तथा ग्राम्य विकास विभाग से 45 सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 496 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, आवश्यक उपकरण एवं अन्य सहायता सामग्री भी वितरित की गई।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने कहा सेवा पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए विभागीय समन्वय के साथ एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे नागरिकों को योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ मिल सके।

कार्यक्रम में आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत आगामी दिनों में न्याय पंचायत स्तर पर भी बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे,।

जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराया जाएगा।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *