गौचर को बड़ी सौगात:* *नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री संदीप नेगी एवं अधिकारी अधिशासी श्री हेमंत चौहान ने किया अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का लोकार्पण

खबर शेयर करें

Chamoli 
गौचर को बड़ी सौगात:* *नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री संदीप नेगी एवं अधिकारी अधिशासी श्री हेमंत चौहान ने किया अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का लोकार्पण

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को गौचर क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। अध्यक्ष संदीप नेगी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत नवनिर्मित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया
लोकार्पण के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि यह आरोग्य मंदिर ‘स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है’ के संकल्प को सिद्ध करेगा। अब स्थानीय निवासियों को छोटी-छोटी जांचों और प्राथमिक उपचार के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। मरीजों को आवश्यक दवाइयां मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। कई तरह की जरूरी स्वास्थ्य जांचें और टेस्ट निःशुल्क होंगे। इमरजेंसी और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अब घर के पास ही सुलभ होंगी। यह केंद्र शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर बॉम्बे शिवा हेल्थ सर्विस जेवी से प्रोजेक्ट मैनेजर देवेन्द्र पासवान, डॉक्टर अभिषेक वर्मा, GNM/Ph. जगदीश सिंह, MPW लक्ष्मण पटवाल, सपोर्टिंग स्टाफ रीना, बबली एवं नगर पालिका से पार्षद, सभासद व अन्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि केन्द्र सरकार के नेतृत्व में अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। गौचर का यह शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थानीय जनता की सेवा में समर्पित है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *