फेरबदल : अजय सिंह हटाए गए, प्रमेंद्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

खबर शेयर करें

फेरबदल : अजय सिंह हटाए गए, प्रमेंद्र डोबाल बने देहरादून के नए कप्तान

देहरादून।

राजधानी समेत प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ते दबाव के बीच धामी सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए। शासन ने आईपीएस और पीपीएस के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सूची में देहरादून और हरिद्वार जैसे अहम जिलों के एसएसपी भी शामिल हैं।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को हटाकर एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। उनके स्थान पर हरिद्वार के एसएसपी रहे प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को देहरादून का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है।

उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया गया है। उनकी जगह चंपावत के एसपी अजय गणपति कुम्भार को नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। चंपावत में अब रेखा यादव एसपी होंगी, जबकि पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी अक्षय प्रहलाद कोंडे को दी गई है।

बागेश्वर से चंद्रशेखर को अल्मोड़ा का एसएसपी बनाया गया है। हरिद्वार के एसपी क्राइम-ट्रैफिक जितेंद्र कुमार मेहरा को बागेश्वर का एसपी बनाया गया है। निहारिका तोमर रुद्रप्रयाग की एसपी होंगी।

इसके अलावा निवेदिता कुकरेती को आईजी एसडीआरएफ, प्रहलाद नारायण मीणा को डीआईजी सतर्कता और यशवंत सिंह को पीटीसी नरेंद्र नगर का प्रधानाचार्य बनाया गया है।

प्रदीप कुमार राय को एसपी सीबीसीआईडी, अमित श्रीवास्तव को सेनानायक आईआरबी प्रथम और देवेंद्र पींचा को 31वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक नियुक्त किया गया है।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *