चमोली
ग्रामीण क्षेत्र की संस्कारी महिलाऐं सहकार भारती से जुड़ कर सहकारिता को बढ़ावा दे रही है

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सहकार भारती की सदस्यता देकर सहकारिता को बढ़ावा दिया जा रहा है। सहकार भारती कार्यक्रम की समाजिक कार्यकर्ती काजल भंडारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जागरूक की गई ग्रामीण क्षेत्रों की संस्कारी महिलाऐं सहकार भारती की सदस्यता लेकर सहकारिता से जुड़ रही हैं।
इस अवसर पर सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़ जी, मनीराम नौटियाल, प्रदेश सह संगठन प्रमुख सहकार भारती उत्तराखंड, पंकज भंडारी समाजिक कार्यकर्ता रानो, दमयंती रतूड़ी कर्णप्रयाग की पूर्व पालिकाध्यक्ष, जानकी डिमरी, देवेश्वरी देवी, बमोथ की सक्रिय महिला हेमलता देवी, रश्मि सती, महिला मोर्चा मंडल रानीगढ़ सरोजनी भंडारी, जयंती देवी, आशा बिष्ट, ग्वालदम से कविता चंदोला, गुड्डी देवी, तथा अन्य समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रदेश अध्यक्ष विनोद गौड़ ने बताया कि सरकार महिलाओं को अनेकों योजनाओं से जोड़ कर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसलिए उत्तराखंड में महिलाओं को सहकारी समिति में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है।
