महाशिवरात्रि के पावन पर्व से शुरू होने वाले तीन दिवसीय देवाल कौथिग का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू

खबर शेयर करें

 

भव्य कलश यात्रा के साथ देवाल कौथिग का हुआ शुभारंभ

चमोली 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व से शुरू होने वाले तीन दिवसीय देवाल कौथिग का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ कलश यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा के साथ महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाएं ,स्कूली छात्राएं सम्मिलित हुए वहीं नगरपालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह और राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल ने संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर देवाल कौथिग का शुभारंभ किया इस दौरान देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ,ज्येष्ठ प्रमुख दीपक सिंह भी मौजूद रहे ,मेला कमेटी के अध्यक्ष लाखन रावत ने मुख्य अतिथि गणेश शाह और राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया
सांस्कृतिक कला मंचो के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ,नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियां, महिला मंगल दलों के पारंपरिक वेषभूषा में लोकगीत और लोकनृत्य कौथिग का मुख्य आकर्षण रहे।


खबर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *